अपनादल (एस)ने चलाया सदस्यता अभियान

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में अपनादल (एस)कार्यकर्ताओं के सराहनीय सहयोग से जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी द्वारा अनवरत चलाये गए सदस्यता अभियान के फलस्वरुप मंगलवार को पार्टी कार्यालय लखनऊमें की गई समीक्षा के उपरांत प्रदेश में जनपद सिद्धार्थ नगर को प्रथम स्थान मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरव पीव गौतम तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माव ओव पीव कटियार जी द्वारा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का चित्र एवं माव राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के ओजस्वी उद्बोधन की पुस्तक भेंट कर जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। श्याम सुन्दर चौधरी को दिनांक 18-9-2024को जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ नगर की जिम्मेदारी सौपी गई थी, तथा दिनांक 2-10-2024को प्रदेश की समीक्षा बैठक में माव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में लगातार हर माह 25सक्रिय सदस्य बनाते हुए जुलाई 2025 तक जिलाध्यक्ष द्वारा 200सक्रिय एवं 5000सामान्य सदस्य बनाये जाने पर पार्टी द्वारा सम्मानित किया गयास इस सम्मान हेतु जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि का सारा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए पूरे मनोयोग एवं निष्ठां पूर्वक पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने हेतु सदस्यता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है।




