गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती : गैस सिलेंडर के साथ अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बस्ती। थाना नगर पुलिस टीम द्वारा थाना नगर क्षेत्रान्तर्गत भारत गैस एजेंसी से चोरी हुए एक अदद एलपीजी गैस सिलेंडर व एक अदद वीवो मोबाइल के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2023 धारा 380/457/411 IPC से संबंधित अभियुक्त शेख मोहम्मद यूसुफ को थाना नगर क्षेत्रान्तर्गत एमपी धर्मकांटा गोटवा बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण शेख मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद याकूब शेख निवासी ग्राम गोटवा थाना नगर जनपद बस्ती वर्तमान पता सुदर्शन सोसाइटी शिव टेकड़ी वर्षा नगर पार्क साइट बिखरौली पश्चिम मुम्बई। बरामदगी का विवरण एक अदद भारत एलपीजी गैस सिलेंडर।एक अदद वीवो मोबाइल। एक अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद प्रभारी चौकी फुटहिया उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह आरक्षी अजीत कुमार गुप्ता, आरक्षी अभिषेक साहनी।

Related Articles

Back to top button