विश्व स्वास्थ्य दिवस आयुर्वेद के बिना अधूरा रू आयुर्वेद प्राचार्य

बहराइच। विकासखंड तेजवापुर के सबलापुर स्थित डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आयुर्वेद प्राचार्य डॉ आनंद कुमार चौरसिया व नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर ने मां सरस्वती व धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बीएएमएस व बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल, जीएनएम, एएनएम के छात्र छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता,पीपीटी प्रेजेंटेशन एवं सीपीआर डिमोंशट्रेशन के माध्यम से उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। आयुर्वेद प्राचार्य डॉ आनंद कुमार चौरसिया ने कहा कि यह विश्व बिना आयुर्वेद के स्वस्थ नहीं हो सकता इसलिए आधुनिक चिकित्सा विज्ञान एवं आयुर्वेद को मिलकर विश्व के स्वास्थ्य के लिए कार्य करना होगा।नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का उद्देश्य स्वास्थ्य और देखभाल सुविधाएं के प्रति जागरूक करना। इस मौके पर डा. मनीष कुमार शुक्ला, डा. चन्द्र शेखर,डा. मुकेश कुमार माहिच,डा. प्रियंका शर्मा,आलोक कुमार शुक्ला, फूलचंद्र डावरिया, मोहम्मद अशरफ,चंदन शर्मा, उदय वर्मा, सुनिधि शुक्ला, आंचल सिंह,संगीता पाल, सुषमा गिरी, प्रतीज्ञा पाठक,लवीशा प्रजापति, आयुषी गुप्ता, सौम्या सिंह,मधु उपाध्याय, कीर्ति मिश्रा,सौम्या सिंह,छाया,संगीता, रोशनी सोनी मौजूद रही।




