गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कीचड़ भरे प्रांगण में नहीं पहुंचती एम्बुलेंस, उठाकर ले जाना पड़ता है गर्भवती महिलाओं को

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियांव के पंचमोहनी गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गम्भीर समस्याओं से जूझ रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में जगह-जगह गड्ढे और जलजमाव है। कीचड़ के कारण एम्बुलेंस प्रसव कक्ष तक नहीं पहुंच पाती है। गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस से 150 मीटर दूर उतारकर हाथों में उठाकर प्रसव कक्ष तक ले जाना पड़ता है। कीचड़ भरी फिसलन के कारण कई बार महिलाएं फिसलकर गिर पड़ी हैं और उन्हें चोटें भी आयीं हैं। स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात सहायक नर्स मिडवाइफ सरिता देवी ने बताया कि उन्होंने 30 से अधिक प्रजाति के पौधे प्रांगण में लगायें हैं। लेकिन चारदीवारी न होने के कारण छुट्टा पशु इन्हें खा जाते हैं। सरिता देवी ने समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभाग को सात से अधिक बार पत्र लिखा है। उन्होंने प्रांगण में गड्ढों को भरने, सीमेन्ट की ब्लाक लगाने और चारदीवारी बनाने की मांग की है। चार महीने पहले डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर ने स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा किया था। उस समय चारदीवारी और सीमेन्ट ब्लाक लगाने की बात कही गई थी। लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। स्वास्थ्य केन्द्र में पानी की निकासी का भी कोई उचित इंतजाम नहीं है। अगर मूसलाधार बारिश होती है, तो प्रसव कक्ष सहित पूरा परिसर जलमग्न हो सकता है। यह स्थिति मरीजों और कर्मचारियों दोनों के लिए जोखिम भरी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!