गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

19 शाखाओं के माध्यम से समृद्ध हुआ सहकारी बैंक ऋण देने में सक्षम- राजेन्द्रनाथ तिवारी

बस्ती। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मुख्यालय पर ‘अपना बैंक जिला सहकारी बैंक’ अभियान के तहत जनपद के वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बैंक की वर्तमान स्थिति, विस्तार, उपभोक्ताओं के समस्याओं के समाधान पर विचार किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि बैंक सब प्रकार की कठिनाईयों से बाहर निकल चुका है और ढाई करोड़ के लाभ में हैं। बस्ती और संतकबीर नगर जनपद में कुल 19 शाखायें अपनी सेवायें दे रही हैं। बैंक द्वारा 160 सहकारी समितियों को 15 लाख रूपये का व्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया गया है। बैंक अब एटीएम सेवायें भी दे रहा है। श्री तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंको की तुलना में ऋण पर 1/2 से 1.00 प्रतिशत ब्याज कम लेता है, और निवेश पर 1/2 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। नये ग्राहकों को बैंक से जोड़ने का आवाहन करते हुये श्री तिवारी ने कहा कि, जिला सहकारी बैंक प्रतिष्ठापरक नीति के तहत अब व्यवसायिक, औद्योगिक, व्यक्तिगत लेन-देन के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होने जनपद के नागरिकों व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या मे बैंक में खाता खोलकर ‘सहकार से समृद्ध’ योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो को साकार करने के लिए, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सहकारिता राज्य मंत्री जे०पी०एस० राठौर के नीतियों के तहत बैंक को सब प्रकार से आगे बढाने में सहयोग करें। बैठक में संचालक मण्डल के सदस्य अजय पाण्डेय, पूर्व सदस्य बाबू राम सिंह, नगर पंचायत, नगर के प्रतिनिधि राणा दिनेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता नन्दलाल अग्रवाल, व्यापारी अभिषेक गुप्ता प्रहलाद मोदी, अरबन कोआपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक अशोक कुमार पाण्डेय, बैंक के पूर्व डायरेक्टर रामशंकर यादव, भाजपा नेता श्वेतांक शेखर सिंह, विनय सिंह, अधिवक्ता गण, पवन दूबे, सिद्धान्त दूबे, विकास शर्मा, रोहित शुक्ल, रमेश चौधरी, जिला शासकीय अधिवक्ता चतुर्भुज पाठक, विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष एवं विवेकानन्द इन्स्टीटूîूट के डायरेक्टर सत्य प्रकाश सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, हरिओम प्रकाश उर्फ लल्ला, व्यापारी नेता सुभाष शुक्ला, बैंक के सचिव/सी०ई०ओ० राहुल रोज सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रत्नेश पाल, अमित प्रबोध, रवि सिंह सहित अनेक लोगो ने अपने विचार व्यक्त किया। गन्ना विकास समिति, बस्ती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा बैंक का प्रयास सराहनीय है। शाखा स्तर पर भी ग्राहकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। शिक्षक नेता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने सुझाव दिया कि लोगों तक इस बात को पहुंचाया जाय कि सहकारी बैंक अब समस्या से बाहर आ चुका है जिससे लोग बैंक से पूर्व की भांति जुड़े।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!