उत्तर प्रदेशबहराइच
50 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमत करीब 30 लाख रूपये) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अशोक कुमार चौकी इंचार्ज शिवपुर मोहरनिया थाना रूपईडीहा मय पुलिस बल व SSB की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 17.07.2025 को समय 00.23 बजे भारत नेपाल सीमा पर पिलर सं0 651/11 के पास भारतीय क्षेत्र से एक नफर अभियुक्त साहिल खान उर्फ कालिया पुत्र मकसूद आलम निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 23 वर्ष को 50 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया l फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 218/2025 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त साहिल खान उर्फ कालिया पुत्र मकसूद आलम निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 23 वर्ष को जेल भेज दिया गया।




