गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

4 अप्रैल को सीएम का संभावित दौरा, डीएम एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सीएम योगी आदित्यनाथ भारतभारी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। तहसील क्षेत्र के भारतभारी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली विद्यालय वृंदावन देवरिया के उद्घाटन व शुभारंभ कार्यक्रम में 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। इसी को लेकर डीएम डा राजा गणपति आर. और एसपी डा. अभिषेक महाजन ने पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य बिंदुओं का जायजा लिया। लेकिन उन्होंने आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि नहीं की है। नगर पंचायत भारतभारी क्षेत्र में कक्षा 8 तक संचालित गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली विद्यालय के उद्घाटन व शुभारंभ कार्यक्रम में 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यालय का उद्घाटन करने आ सकते हैं। इसी को लेकर रविवार को डीएम डा. राजा गणपति आर. और एसपी डा. अभिषेक महाजन ने विद्यालय व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बांसी विवेक राय को हेलीपैड का समय से निर्माण कराने का निर्देश दिया। उनके द्वारा वीआईपी वाहनों, अन्य वाहनों के लिए पार्किंग स्थल को देखा गया साथ ही पार्किंग स्थल का बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने उपजिलाधिकारी डा. संजीव दीक्षित, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा व अन्य संबंधित को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा लिया जाए। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम डा. संजीव दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, एक्सईऐन पी.डब्लू.डी विवेक राय, जेई संजय श्रीवास्तव, अवनीश चौधरी, ईओ राजन गुप्ता, चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, अंकित श्रीवास्तव, लवकुश ओझा, राजन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!