महात्मा गांधी के 79वें बलिदान दिवस पर किया गया माल्यार्पण

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के 79वें बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में कुष्ठ सेवा आश्रम में झाडू लगाकर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से सलामी दी गई तथा कुष्ठ सेवा आश्रम से रेलवे स्टेशन तक मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा कर गांधी हम शर्मिंदा हैं,आपके कातिल जिंदा है, गांधी की सोच पे पहरा देंगे ठोंक के जैसे नारे बुलंद किए गए। तत्पश्चात सेनानी भवन परिसर में स्थापित गांधी की प्रतिमा पर एव कांग्रेस भवन सभागार में गांधी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।इसके साथ आज ही के दिन मिहींपुरवा के राम सहाय पुरवा घोपिया निवासी नत्थाराम वर्मा जो कांग्रेस जेलयात्री तथा सत्याग्रही साथी एवं पूर्व जिला सचिव कांग्रेस कमेटी बहराइच और जिला संगठन मंत्री कांग्रेस सेवादल आदि पदों पर रहकर अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण से कांग्रेस पार्टी और संगठन में आजीवन काम किया है जिनके निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर हृदयीय संवेदना व्यक्त किया गया। तथा उनके शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बंधाया और धैर्य तथा सहनशीलता के लिए एवं मृतात्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि गांधी सिर्फ भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व के प्रकाश स्तम्भ थे। उक्त अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय पोरवाल, किसान यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा जिलाध्यक्ष सेवादल विष्णु यादव कांग्रेस नेता अवधराम पासवान, शिवसागर वर्मा मालती पासवान इस्लाम अली, सहित कई लोगों ने अपने अपने बक्तब्य में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी सिर्फ अतीत नहीं बल्कि भविष्य भी है।




