बीबीएस इण्डेन गैस द्वारा सेफ्टी क्लिनिक का किया आयोजन

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत बीबीएस इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक चिल्हियां द्वारा गुरुवार, दिनांक 28/08/2025 को छत्रपति शिवाजी स्मारक इन्टर कॉलेज मुड़िला खुर्द में सेफ्टी क्लिनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को दुर्घटनाओं से बचने के उपायों के बारें में जागरूक किया गया। जिसमे इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर रवि चंदेरिया ने सभी उपभोक्ताओं से ईकेवाईसी कराने की अपील की, ताकि फर्जी गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाली अनुदान राशि रोकी जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि पांच वर्ष पुराने कनेक्शन पाइप को बदलने की आवश्यकता है। बस्ती बिक्री अधिकारी सन्तोष कुमार सोनी ने एलपीजी के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि कुछ उपभोक्ता बाजार से पाइप खरीदकर लगा लेते हैं। लेकिन पाइप सस्ता होने के कारण यह आईएसआई मार्का नहीं होते। यदि उपभोक्ता बाजार से पाइप खरीदकर लगाता है, तो वह उपभोक्ता भी तेल कम्पनियों की योजना का लाभार्थी नहीं माना जायेगा। कम्पनी केवल एजेन्सी द्वारा दिये गये प्रमाणित पाइप को ही मान्यता देगी। वहीं श्री सोनी ने बतायें कि कभी आपको गैस की गन्ध महसूस हो, तो तुरन्त 1906 पे सूचित करें। वहीं सिलेण्डर में सेफ्टी कैप लगाकर सिलेण्डर को बाहर रखें। एजेंसी के प्रोपराइटर शैलेन्द्र श्रीनेत ने कहा कि आप सभी लोग गैस सिलेण्डर और पाइप की सुरक्षा से खिलवाड़ न करें और अपने एक्सपायर पाइप बदलवा दें। इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, एजेंसी के प्रोपराइटर शैलेन्द्र श्रीनेत, राजेश आर्या, विशाल जायसवाल सहित तमाम इण्डेन गैस के कन्ज्यूमर्स उपस्थित रहे। इस दौरान छत्रपति शिवाजी स्मारक इन्टर कॉलेज मुड़िला खुर्द की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।




