अधिवक्ता पर हमले का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। गुरुवार की रात्रि को अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव पर हमला कर लूट करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है।सोमवार को न्यायालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता गण एकत्रित होकर पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी किया,कलेक्ट्रेट परिसर में डी एम बलरामपुर के अनुपस्थित में ए डी एम बलरामपुर को ज्ञापन सौंपा, दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी और महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने बताया कि हमारे अधिवक्ता साथी पर हुए हमले का मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है,कोतवाली की पुलिस गिरफ्तारी करने में हीला हवाली कर रही है,पुलिस अधीक्षक पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग किया।उन्होंने कहा कि पुलिस संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में आखिर क्यों नही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर रही है।यदि हमारी मांगों को नही माना गया तो अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल रहेगा ,जरूरत पड़ी तो सड़क भी जाम किया जाएगा,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ने तुलसीपुर और उतरौला बार एसोसिएशन से हड़ताल में सहयोग मांगा है।सोमवार को धरना प्रदर्शन में जिला युवा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला,अधिवक्ताअमित पांडेय,अजीत शुक्ला,पवन कुमार,सहित भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।




