गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बांसी पुलिस ने आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण मे एवं प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी थाना बांसी मय टीम द्वारा बुधवार को मु0अ0सं0 117/2025 धारा 306 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को राप्ति पुल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त सुशील कुमार उपाध्याय पुत्र दुर्गा प्रसाद उपाध्याय निवासी सिसहनिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव व कांस्टेबल आशुतोष यादव मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!