गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के लाल दुर्गेश यादव को मिला पटना में सम्मान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।पटना के बापू सभागार में आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2026 में सिद्धार्थनगर के लाल दुर्गेश चन्द्र यादव को बेस्ट एक्टर (स्पेशल मेंशन)अवार्ड से सम्मानित किया गयाद्य अभिनेता एवं निर्माता दुर्गेश चन्द्र यादव ने इस उपलब्धि से जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस सम्मान को माता पिता व अपने मित्रों शुभचिंतकों को समर्पित किया।भोजपुरी सितारों से सजी महफिल में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज गीतकार विनय बिहारी जी ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया । उनको यह सम्मान उनकी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी भोजपुरी फीचर फिल्म श्बेटी अनमोलश् के लिए मिला। जिसके निर्माता अभिनव पाठक ,आशुतोष सिंह एवं निर्देशक रमाकांत प्रसाद और प्रमुख भूमिका में भोजपुरी फिल्मों के मशहूर कलाकार संजय पांडे, दुर्गेश चन्द्र यादव परी सिंह है।भोजपुरी सिनेमा की चमक दमक संगीत और सितारों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस अवॉर्ड शो में भोजपुरी फिल्म जगत के अनेक हस्तियों को सम्मानित किया गया।जिसमें बेस्ट एक्टर का अवार्ड अरविंद अकेला कल्लू , बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अंजना सिंह बेस्ट सहायक अभिनेता का अवार्ड कुणाल सिंह,संजय पांडेय व के के गोस्वामी , बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड संजय श्रीवास्तव और बेस्ट एक्टर स्पेशल मेंशन का अवार्ड दुर्गेश चन्द्र यादव को मिला इसके अतिरिक्त अलग-अलग श्रेणियां में 80 अवार्ड फिल्मी एक्टरों, टेक्नीशियन आदि को प्रदान किया गया। इस भव्य आयोजन में लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू अनुपम यादव रक्षा गुप्ता आर्यन बाबू ,सी पी भट्ट आदि ने अपने हिट गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवार्ड समारोह में बिहार के कई प्रतिष्ठित व दिग्गज गणमान्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार,कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव, मंत्री श्री संजय सिंह दिल्ली प्रेस के संपादक परेश नाथ एवं कार्यकारी प्रकाशक अनंत नाथ जी वरिष्ठ संपादक बृहस्पति पांडे तथा इंपा के अध्यक्ष अभय सिंह की प्रमुख रूप से शामिल रहे।सिद्धार्थ नगर के अभिनेता एवं निर्माता दुर्गेश चन्द्र यादव को इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने पर आशीष कुमार शुक्ला अभिषेक श्रीवास्तव बृज बिहारी शुक्ला गुलाम नबी बने खान प्रेम सागर मौर्य संतोष कुमार मोनू मिश्रा रविंद्र श्रीवास्तव अमिताभ यादव प्रमोद गौतम बसपा जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम राजेश स्वराज राजेश कुमार रामविलास यादव मनोज कुमार पासवान राशिद मलिक दीपक सिंह प्रेमी एवं पत्रकार साथियों सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!