एक अभियुक्त के खिलाफ की गयीं जिलाबदर की कार्यवाही

कठेला/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 के आदेश क्रम में व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मंयक द्विवेदी के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को जिला बदर अपराधी मो0 उमर पुत्र कुतुबुल्लाह साकिन बगुलहवा थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर जो अपने घर पर मौजूद था, जिसे उपरोक्त आदेश की एक प्रति देकर दूसरे प्रति पर एक हस्ताक्षर बनवाकर हिदायत मुनासिब कर उप निरीक्षक श्यामदेव प्रसाद मय हमराह हेड कांस्टेबल अवधेश मद्धेशिया द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के नारायन पुर गांव से आगे बराही समयमाता मन्दिर पतरकी नाला जिला बलरामपुर (सिद्धार्थनगर बार्डर) में मुनासिब हिदायत कर छोडा गया।



