गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बेलौहा बाजार में घन्टा भर तक लगा रहा सड़क जाम

बेलौहा/सिद्धार्थनगर। बांसी वाया मेंहदावल-खलीलाबाद के बांसी क्षेत्र के बेलौहा बाजार में चल रहे सड़क निर्माण कार्य और बारिश के कारण गम्भीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सोमवार को दोपहर में लगभग घन्टा भर तक सड़क जाम बना रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंसे रहे।। इनमें दो एम्बुलेंस भी शामिल थीं। सड़क जाम में फंसे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी सुनील चौरसिया, विकास शुक्ला, जयप्रकाश मिश्रा, तुफैल अहमद और सद्दाम शाह ने बताया कि सड़क की खुदाई और निर्माण कार्य के कारण पहले से ही रास्ता संकरा हो गया है और इतनी भीषड़ जाम था कि पुलिस प्रशासन को जाम खाली करने में घन्टे भर का समय लग गया। बारिश के कारण कीचड़ और फिसलन ने स्थिति और अधिक खराब कर दी। लोगों ने प्रशासन पर समय रहते उचित व्यवस्था न करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों और आम नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया जायें। साथ ही उन्होंने बारिश के दौरान वैकल्पिक मार्ग या अस्थायी व्यवस्था की मांग की है। इससे आम लोगों और आपातकालीन सेवाओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!