गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेहरी खास का किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने दिया स्पष्टीकरण देने का निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेहरी खास एवं प्राथमिक विद्यालय शेखडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेहरी खास में 61 बच्चो के सापेक्ष 29 उपस्थित थे। छात्रों द्वारा ड्रेस, जूता मोजा नही पहने थे। विद्यालय में 02 अध्यापक के सापेक्ष 01 उपस्थित थे तथा 01 छुट्टी पर थे। स्पोर्टस के सामान का जो पैसा मिलता है उससे स्पोर्टस के सामान के क्रय के बारे में अध्यापक द्वारा कोई जानकारी नही दी गयी तथा बिल भी प्रस्तुत नही कर पायी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

मिड-डे मील रजिस्टर को भी देखा गया। जिलाधिकारी ने स्कूल की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय शेखडीह में बच्चो के पास ड्रेस, जूता मोजा उपलब्ध नही था। इसके साथ ही स्पोर्टस का सामान भी नही था तथा कम्पोजिट ग्रान्ट में जो धनराशि मिलता है बिल मांगने पर प्रधानाध्यापक फैयाज हुसैन द्वारा बिल नही दिखाया गया जिलाधिकारी ने कहा कि यह अनियमितता की श्रेणी में आता है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबधित प्रधानाध्यापक को निलम्बित करने का निर्देश दिया। विद्यालय तक आने का रास्ता नही था जिसे ठीक कराने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बढ़नी चाफा को निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!