गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशलखीमपुर

दिव्यांगों को उपकरण मुहैया कराएगी सरकार, डीएम ने जारी किया रोस्टर

लखीमपुर खीरी। जिले के दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने एवं बाधामुक्त वातावरण प्रदान किए जाने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर 24 जनवरी से 12 फरवरी तक ब्लॉक स्तर पर कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित होंगे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जिले में दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान किये जाने के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखीमपुर खीरी द्वारा 10 से 27 जून के मध्य ब्लॉक स्तर पर चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया, निर्धारित किए गए रोस्टर के अनुसार चिन्हित दिव्यांगजनो को सहायक उपकरणो का वितरण मा. जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। डीएम ने निर्देशित किया कि सहायक उपकरणो की आपूर्ति वितरण शिविर से 03 से 05 दिन पहले की जायेगी,जिसे ब्लॉक परिसर मे सुरक्षित रखा जायेगा। शिविर प्रातः 10 बजे से वितरण समाप्ति तक चलेगा। कार्यक्रम संचालन के लिए बीडीओ द्वारा हॉल, मेज, कुर्सी, माइक सेट उपलब्ध कराया जायेगा तथा कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था के साथ दिव्यांगजन के सहायतार्थ 4-5 सफाईकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!