एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी में 29 बोरी खाद बरामद

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। इण्डो-नेपाल बार्डर खुनुवां पर 43वीं वाहिनी एसएसबी व पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने शनिवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिया टोला गुजरौलिया से छापेमारी के दौरान 24 बोरी यूरिया व 5 बोरी सुपर फास्ट खाद पकड़ा। आपको बता दें कि प्रशासन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध नेपाल बार्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के शनिवार/रविवार की रात्रि को क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिया टोला गुजरौलिया के एक घर से छिपाकर रखे गये 29 बोरी खाद को नेपाल ले जाने को लेकर छापेमारी के दौरान पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने 24 बोरी यूरिया व 5 बोरी सुपर फास्ट खाद छापेमारी के दौरान बताया कि गुजरौलिया गांव के उक्त मकान में 29 बोरी खाद छिपाकर रखा है। यही से हम लोग नेपाल ले जाने वाले थे। लेकिन आप लोगों ने छापामारी कर खाद पकड़ लिया। वहीं अभियुक्त व खाद को कस्टम कार्यालय खुनुवां के सुपुर्द कर दिया गया। इस समय सीमावर्ती क्षेत्रों से नेपाल को भारी मात्रा में यूरिया की तस्करी की जा रही है। भारत की यूरिया नेपाल में पहुंचते ही तीन गुना अधिक दामों पर बिकता है। इस दौरान छापेमारी द्वारा एसएसबी व पुलिस टीम मौजूद रहें। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।




