गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

किसान देश के अन्नदाता हैं,कैलाश नाथ शुक्ला

बलरामपुर। सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड तुलसीपुर की वार्षिक साधारण सभा गन्ना सुरक्षण बैठक का आयोजन शनिवार को स्थानीय रिसोर्ट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की चेयरमैन नीलम सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता है। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का महत्वपूर्ण भूमिका है। सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान गन्ने की खेती प्रमुख रूप से करते हैं। सीएम योगी किसानों के लिए कई जनकल्याण कारी योजनाएं चला रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। किसान नई नई तकनीक से कम लागत में अधिक फसल की पैदावार कर सकते हैं। किसानों को तकनीक के बारे में जागरूक होना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि गन्ना किसान अपनी समस्याओं का समाधान समिति के माध्यम से कर सकते हैं। गन्ना पर्ची के लिए किसान ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कर सकते हैं। वही समिति किसानों के समस्याओं को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर गन्ना समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, गन्ना डायरेक्टर मनराज सिंह, माधव चौधरी, राजकुमार पाल, मंसाराम यादव, दीपक कुमार, रोहित तिवारी, चीनी मिल तुलसीपुर मुख्य प्रबंधक सुधीर कुमार, बलरामपुर चीनी मिल एजीएम संजय सिंह, योगेंद्र शुक्ला, गन्ना प्रबंधक केपी सिंह, आशीष सिंह, चीनी मिल इटई मैदा प्रबंधक आरपी शाही, गन्ना समिति तुलसीपुर सचिव राजेश कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी तरुण, भाजपा वरिष्ठ नेता अमरनाथ शुक्ला, बृज गोपाल पाण्डेय व आनंद कुमार अन्नू मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!