गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खेसरहा पुलिस ने ₹25000/- का इनामिया 03 वर्षाे से मफरुर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक खेसरहा अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2022 धारा 406,504,506,420 भा.द.वि. से सम्बन्धित मफरुर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त निजाम अंसारी उर्फ निजाम हुसैन पुत्र इबारत निवासी धर्मसिंहवा थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर हालमुकाम महुअवा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास में (1).मु0अ0स0-68/2022 धारा -406,420,504,506 भा.द.वि.थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर। (2).मु0अ0स0-65/2022 धारा-406,420,504,506 भा.द.वि.थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर।(3).मु0अ0स0-29/2023 धारा-174क भा.द.वि. थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश त्रिपाठी, उप निरीक्षक रामसहाय धर दूबे व कांस्टेबल अखिलेश कुमार मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!