गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उ0प्र0 के “सर्वश्रेष्ठ युवा विधायक” सम्मान से सम्मानित हुये विधायक विनय वर्मा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। भारत की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित इम्पीरियल होटल में भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के कर कमलों से यह विशिष्ट सम्मान विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने प्राप्त कर स्वयं को गौरवान्वित, कृतज्ञ और दायित्वबद्ध महसूस किया। विधायक विनय ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जागरूक, संघर्षशील एवं संवेदनशील जनता के त्याग, परिश्रम और लोकतांत्रिक सहभागिता की स्वीकृति है। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा के नागरिकों की आशाओं एवं आकांक्षाओं का सम्मान है। इस गरिमामय अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतन्त्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, तमाम सांसद व विधायकगण और देशभर से आये प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे। वहीं विधायक के लिए सबसे बड़ा सौभाग्य यह रहा कि इस ऐतिहासिक पल में मुझे मेरे पूज्य पिता जी का स्नेहिल आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ, जो मेरी सबसे बड़ी शक्ति हैं। विधायक ने कहा कि भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मेरे कार्यों को मान्यता प्रदान करते हुए मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। साथ ही विधानसभा वासियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिन्तकों और साथियों का भी कोटिशः धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग, स्नेह और प्रेरणा से मुझे सतत सेवा करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए एक प्रेरणा है कि मैं पहले से कहीं अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा के इस पवित्र मार्ग पर अग्रसर रहूँ। मेरा शोहरतगढ़ विधानसभा हमेशा चमकता रहे, यही मेरी कामना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!