गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

प्रधानाध्यापिका सुनीता आर्या द्वारा दी गई बच्चों को समर कैंप के बारे में जानकारी

बहराइच। राजकीय हाईस्कूल समसातरहर बहराइच में ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल समसातरहर में दिनांक 21 मई से 10 जून 2025 तक नई खोज एवं खेल-खेल में सिखाने हेतु ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका सुनीता आर्या ने बताया कि विद्यार्थी नियमित पढ़ाई से भिन्न रोचक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करना सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करना तथा खेल कला विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समग्र विकास करना है। इस हेतु प्रतिदिन सुबह 30 मिनट योग और व्यायाम का आयोजन किया जाता है। और विभागीय निर्देशानुसार अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। समर कैंप में छात्र-छात्राओं को व्यायाम योगा एवं पेपर मैसे एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!