दीपक मौर्य बने सिद्धार्थनगर के नए जिलाध्यक्ष

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में लंबे समय से भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। प्रदेश नेतृत्व ने पुराने कयासों और संभावनाओं पर विराम लगाते हुए संगठन की कमान एक नए और अनुभवी चेहरे के हाथ में सौंप दी है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सिद्धार्थनगर जिले में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए दीपक मौर्य को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। पिछड़ा वर्ग से आने वाले दीपक मौर्य की अपने वर्ग के मतदाताओं में गहरी पैठ मानी जाती है, जिसे आगामी समीकरणों के लिहाज से भाजपा का एक महत्वपूर्ण दांव देखा जा रहा है। 25 वर्षों की निष्ठा का मिला फल दीपक मौर्य पिछले 25 वर्षों से संगठन से जुड़े हुए हैं। उनके राजनीतिक सफर की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं वह वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। वे तीन बार जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लगभग 18 वर्ष पूर्व वे नगर अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनकी पत्नी रीता मौर्य पूर्व में मनोनीत सभासद रह चुकी हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह, देर रात तक चला जश्न प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार रात करीब 10 बजे उनके इंदिरा मोहल्ले स्थित आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। आतिशबाजी और जयघोष के बीच समर्थकों ने माला पहनाकर और गले मिलकर उन्हें बधाई दी।




