बांसी पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को मु0अ0सं0 152/2025 धारा- 64, 333 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को महोखवा तिराहे के आगे से गिरफ्तार किया। इसी क्रम में मु0अ0सं0 148/2025 धारा-137(2)/87/64(2)(उ) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को पुराना पुल राप्ती नदी बांसी से गिरफ्तार किया। इसी क्रम में वाद संख्या 3524/2018 ,मु0अ0सं0 125/2018 धारा-147/308 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी को गिरफ्तार किया तत्पश्चात पुलिस ने 03 अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार 03 अभियुक्तों में असीजद उर्फ असजद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी कोल्हुई थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, धर्मेन्द्र पुत्र राम किशुन निवासी बधेली थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर एवं राकेश उर्फ झिन्नू पुत्र जयकरन निवासी गांगुली इन्द्रानगर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक रामनरायण दूबे, उप निरीक्षक स्वामीनाथ भास्कर, हेड कांस्टेबल राम प्रकाश, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह यादव व कांस्टेबल हेमन्त कुमार मौजूद रहें।




