उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
हरिवंशपुर पुलिस चौकी पर हुआ आपरेश नकवच के तहत समन्वय गोष्ठी का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।रविवार को श्ऑपरेशन कवचश् के अंतर्गत पुलिस चौकी हरिबंशपुर पर एक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में थानाध्यक्ष कोतवाली लोटन दिनेश कुमार सरोज, निरीक्षक मनोहर लाल (प्रभारी कवच), और चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित एसएसबी (ैैठ) के अधिकारी मौजूद रहे।गोष्ठी में सीमा सुरक्षा के साथ-साथ जन-समस्याओं पर चर्चा हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम अभयपुर में बिजली के तारों के काफी नीचे लटकने की गंभीर शिकायत की, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष ने जनता को आश्वस्त किया कि इस संबंध में एसडीएम नौगढ़ को पत्र भेजकर विद्युत विभाग के माध्यम से त्वरित समाधान कराया जाएगा।बैठक में सर्विलांस सेल, एलआईयू के कर्मचारी और ग्राम सुरक्षा समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।




