उत्तर प्रदेशबहराइच
ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारा टक्कर, मौके पर मौत

हुजूरपुर/बहराइच। मंगलवार दोपहर को मेला राम पुत्र गोमती उम्र 17 वर्ष निवासी चंदईपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच मोटरसाइकिल से बागेश्वर नाथ जलाभिषेक करने जा रहे थे, तभी हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर लौकही चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कट मार दिया जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और वह ट्राली के नीचे आ गए ,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य छोटी बच्चियां बच गई ।सूचना पर पहुंची हुजुरपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है जबकि चालक फरार हो गया। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।




