गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

भूकंप आपदा पर एनडीआरएफ और जिला प्रशासन का संयुक्त मॉक अभ्यास

बलरामपुर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 को जिला अस्पताल, में एनडीआरएफ (11वीं बटालियन वाराणसी) और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से भूकंप आपदा पर मॉक अभ्यास किया गया। यह अभ्यास उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें सरकारी अस्पताल, रमपुरवा के एमसीएच विंग की इमारत का हिस्सा ढहने से कई मरीज फँस गए। सूचना मिलते ही ई.ओ.सी. (एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) ने एनडीआरएफ कंट्रोल रूम और सभी संबंधित एजेंसियों को आपात प्रतिक्रिया हेतु सतर्क किया। घटना स्थल पर पहुंचने पर एनडीआरएफ की टीम (उप कमांडेंट रवी कुमार एवं निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में) ने तुरंत ऑपरेशन बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट और कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए। इसके बाद विक्टिम लोकेटिंग सिस्टम और कटिंग उपकरणों का प्रयोग कर इमारत में फंसे पीड़ितों को सुरक्षित निकाला गया। ऊपरी मंजिल में फंसे लोगों को विभिन्न रस्सी बचाव तकनीकों से बाहर लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया और तत्पश्चात अस्पताल भेजा गया। यह संपूर्ण अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों के जीवन की रक्षा करना, सभी एजेंसियों की प्रतिक्रिया का आकलन करना, आपसी समन्वय स्थापित करना और राहत-बचाव कार्य में आने वाली चुनौतियों की समीक्षा करना था। अभ्यास में जिला प्रशासन बहराइच की मौजूदगी रही तथा डीडीएमए, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, आपदा मित्र, अस्पताल कर्मचारी, स्थानीय लोग एवं मीडिया कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। एनडीआरएफ बचाव दल की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर कौशल की सभी हितधारकों द्वारा सराहना की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!