गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीएमश्री विद्यालय के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण कर किया ज्ञानार्जन

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत पीएमश्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या शोहरतगढ़ के बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण वाहन को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर बस को कपिलवस्तु के लिये रवाना किया। रवि अग्रवाल ने कहा कि बच्चे भ्रमण से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान को हासिल करने का मौका मिलता है। बच्चों को ज्ञानार्जन के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों की टीम ने कपिलवस्तु में ऐतिहासिक धरोहर बौद्ध स्तूप, सिद्धर्थ विश्विद्यालय आदि स्थानों का भ्रमण कर सांस्कृतिक, धार्मिक, भौगोलिक, सामाजिक ज्ञान के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनन्द लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक परमानन्द श्रीवास्तव, मोहम्मद रफीक, शैलेन्द्र कुमार, भूमिका द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव , शिवकुमार, शिखा श्रीवास्तव व छात्रों का दल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!