गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बढ़नी रेलवे प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ जवान ने छात्र को पीटा, न्याय की मांग

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थानाक्षेत्र के धनौरा बुजुर्ग गाँव के निवासी हारून ने अपने बेटे के साथ बढ़नी रेलवे स्टेशन पर हुई घटना को लेकर केन्द्रीय सतर्कता आयोग, आरपीएफ के डीजी और एडीजी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित 15 बर्षीय छात्र अरबाज अहमद जो कक्षा 8 का छात्र है, 24 जुलाई को स्कूल से लौट रहा था। मुख्य सड़क पर जाम होने के कारण वह बढ़नी रेलवे प्लेटफॉर्म से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक आरपीएफ जवान ने छात्र को पकड़ लिया और अचानक गाली-गलौज करते हुए उसे बुरी तरह से पीटने लगा। परिजनों का आरोप है कि जवान की इस अमानवीय हरकत से छात्र मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने इसे आरपीएफ की ओर से ष्अनुचित श्रेणी की कार्रवाईष् बताया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जवान पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित छात्र के पिता मोहम्मद हारून ने बताया कि उनके बेटे का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है और उसे कान के पास चोट भी आई है। इस पूरे मामले ने रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिये हैं। बढ़नी रेलवे स्टेशन कस्बे के बीचों-बीच स्थित है, जिसका उपयोग अक्सर दोनों तरफ के लोग और छात्र आने-जाने के लिए करते हैं। यह प्लेटफॉर्म आये दिन आने-जाने के विवादों को लेकर चर्चा में बना रहता है। फिलहाल इस घटना को लेकर नगर में लोगों के अन्दर गहरा आक्रोश देखा जा सकता है और कस्बे के लोगों ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में आरपीएफ बलरामपुर के सीयूजी नम्बर 9794844709 पर कॉल कर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!