गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गोवा में हुए अग्निकाण्ड में मृतक सुनील कुमार निषाद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। गोवा में हुए अग्निकाण्ड में सिद्धार्थनगर जिले के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया के होरिलापुर गांव निवासी 29 बर्षीय सुनील कुमार निषाद की शनिवार को मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि सुनील अगस्त 2025 में रोजगार के लिए गोवा गये थे। जहां बर्च बाय रोमियोलेन नाइट क्लब में कार्यरत थे। यह घटना 06 दिसम्बर 2025 शनिवार रात को हुई। नाइट क्लब में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में सुनील कुमार गम्भीर रूप से झुलस गये और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। हादसे के दो दिन बाद 09 दिसम्बर 2025 की दोपहर को सुनील का पार्थिव शरीर गोवा-लखनऊ फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से एम्बुलेंस द्वारा मंगलवार देर शाम उनके पैतृक गांव होरिलापुर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों और पूरे गांव में शोक छा गया। मृतक सुनील कुमार निषाद विवाहित थे। उनकी पत्नी 28 बर्षीय नीलम और तीन संतानें 07 वर्षीय अंजली, 05 वर्षीय शिल्पा और 10 माह का बेटा शिवांश हैं। उनके माता-पिता शोहराती और बुधिराम हैं। सुनील अपने दो भाइयों में छोटे थे, बड़े भाई का नाम अनिल कुमार निषाद है। मंगलवार शाम को पूर्व मंत्री डॉ0 सतीश द्विवेदी ने मृतक के घर पहुंचकर परिवारजनों को सांत्वना दी। उक्त जानकारी मृत्यु के साढू राजकुमार निषाद द्वारा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, चेयरमैन अजय गुप्ता, चेयरमैन विकास जायसवाल, जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष रामसूरत चौरसिया, प्रधान संघ अध्यक्ष विजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र मौर्य, विनय तिवारी, रंगीलाल सोनी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!