उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन

सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में रविंद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक क्लब के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आयोजित एकांकी में छात्र-छात्राओं ने कहा। छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव में कई कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महाकुंभका एकांकी सबसे भव्य रहा। छात्राओं ने बेटी बचाव को लेकर भी कार्यक्रम किया। शिक्षा के महत्व के बारे में भी लोगों ने एक दूसरे से अनुभव सांझा किया। छात्राओं द्वारा नृत्य गायन एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य तथा स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा तृतीय वर्ष के छात्राओं का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। प्राचार्य अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा छात्रा छात्राओं को – शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। इस दौरान डॉ. नसरुल मुस्तफा खान, डॉ. रत्नाकर पांडेय, दीपक देव तिवारी, गिरजेश मिश्रा उपस्थित रहे।



