पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने ग्राम अकरौरा में भूमि पूजन कर सौभाग्य योजना फेज 3 कार्यक्रम का किया शुभारंभ
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। बिजली विभाग के द्वारा चलाई जा रही सौभाग्य योजना फेज 3 के तहत विकास खण्ड पयागपुर ग्राम सभा अकरौरा के साथ साथ कई और ग्राम सभाओं का भी विद्युतीकरण किया जाना जरूरी है। पयागपुर विधानसभा के छूटे हुए मजरो में विद्युतीकरण का कार्य सौभाग्य योजना फेज -3 के अंतर्गत मण्डल पयागपुर के ग्राम अकरौरा में विद्युत पोल गाड़कर/शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया। इसके अंतर्गत विधानसभा के लगभग 215 मजरों/स्थानों पर विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा ग्राम सभा में बिजली लोगों तक पहुंच सके और उनका घर प्रकाश मय हो सके। जिस स्थान पर बिजली के खम्भों को लगाना था उस स्थान पर सर्वप्रथम भूमि पूजन कर खम्भों को गाड़ने का कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि सौभाग्य योजना फेस 3 के अंतर्गत जिन भी ग्राम मजरों में अभी तक बिजली के खंभे नहीं लगे हैं और लाइट नहीं पहुंची है , इस योजना के तहत वहां तक लाइट पहुंचाने का कार्य किया जाएगा तथा जो गरीब एवं असहाय हैं वह अपनी बेटियों की शादी सरकार के द्वारा कराए जा रहे सामूहिक विवाह के माध्यम से संपन्न करें और सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन भी करायें तथा सरकार ₹ 100000 की आर्थिक सहायता भी देगी। सरकार का यही प्रयास है कि बिजली सभी लोगों तक पहुंचे और लोगों को इसकी सुविधा का फायदा भी मिल सके। जिन-जिन मजरों और ग्राम सभाओं में विद्युतीकरण का कार्य प्रस्तावित था अब इस योजना के माध्यम से विद्युतीकरण का कार्य बखूबी किया जाएगा। केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार बनने के उपरांत प्रदेश में व्यापक रूप से गाँव-गाँव का विद्युतीकरण का कार्य हुआ है,जिसके अंतर्गत पयागपुर विधानसभा में सौभाग्य योजना फेज-1 के अंतर्गत लगभग तीस हजार बिजली के नए पोल लगाकर घर-घर बिजली मुफ्त कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर जूनियर अभियंता बिजली विभाग पयागपुर, निशंक त्रिपाठी, मंगल प्रसाद शुक्ला, जगदीश पांडेय, उमाशंकर तिवारी , सौरभ शुक्ला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




