नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की खुली पोल,

पचपेड़वा। नगर पंचायत पचपेड़वा द्वारा सिसहानिया वार्ड में सी सी रोड निर्माण में भारतीय किसान यूनियन भानू के लोगों द्वारा निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री को किए गए शिकायत का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन द्वारा जांच के बाद दिए गए सख्त निर्देश पर जगह जगह हैमर से तोड़कर रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया गया है। भारतीय किसान यूनियन भानू की मांग ज्।ब् टीम द्वारा रोड के सामग्री को निकालकर लेबोरेट्री में जांच की मांग थी जो कि अभी तक पूरा नहीं हुआ है। रविवार को ठेकेदार द्वारा आनन फानन में फिर से रिपेयरिंग किया गया। सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार पर नगर पंचायत अध्यक्ष पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। नगर पंचायत पचपेड़वा में अधिकतर निर्माण कार्य नगर पंचायत अध्यक्ष के घराने द्वारा कराए जाने की शिकायत पर जांच हुआ था जो कि अभी बहुत कार्यों का जांच होना शेष है।




