गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

उसका बाजार। उसका ब्लॉक के केवटलिया गांव में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा के शुभारंभ के क्रम में सोमवार को कथास्थल से भव्य एवं आकर्षक झांकी के साथ कथावाचक पंडित राकेश मिश्र की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में शामिल श्रद्धालु डीजे पर नाचते, थिरकते और अबीर गुलाल उड़ाते नौखनिया संगम घाट पर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ। कलश में जल भरकर वापस श्रद्धालु कथास्थल पर पहुंचे। मुख्य यजमान चिनगुद मौर्य ने बताया कि कथा का शुभारंभ 14 अप्रैल को और पूर्णाहुति 20 अप्रैल को हवन एवं भव्य भंडारा के साथ होगा। कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन एवं पाठ। अपराहन 3 बजे से शाम 7 बजे तक एवं रात 8 बजकर 30 मिनट से हरि इच्छा तक संगीतमय कथा होगा। कलश यात्रा में मुख्य यजमान चिनगुद मौर्य सपत्नीक सहित पिंकू, मिलन, अखिलेश, सुग्रीम, रामू, श्यामू, शिवधन, हरिश्चंद, गौरीशंकर, चंदन, सतेंद्र, राहुल, संतोष आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!