उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
करन्ट की चपेट में आने से युवक की पुणे में मौत

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के चन्दवा गांव के सहिनवार टोले के रहने वाले 32 बर्षीय उद्धव गिरी पुत्र राम गिरी महाराष्ट्र के पुणे में पीओपी का काम करता था। 15 अगस्त को एक कम्पनी में काम करते वक्त करन्ट की चपेट में आ गया। हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक साथ महीने का पुत्र भी है। एकमात्र कमाऊ पूत की मृत्यु के कारण परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।




