गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

लोटन : कल्पनाथ सिंह कन्या महाविद्यालय के छात्रों को मिला स्मार्ट फ़ोन

दैनिक बुद्ध का संदेश
लोटन,सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन के अंर्तगत कल्पनाथ सिंह कन्या महाविद्यालय लोटन सिद्धार्थ नगर में सत्र 2021/2022 में अध्यनरत छात्रों के तकनिकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन वितरण किया गया। स्मार्ट फोन वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्याम धनी राही रहे। सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों के तकनिकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन वितरण कर रही है।

जिससे सभी छात्रों को पढ़ाई करने में अत्याधिक सुविधा उपलब्ध हो सके। स्मार्ट फ़ोन वितरण समारोह में खण्ड विकास अधिकारी लोटन बाज़ार लाल जी शुक्ला, कल्पनाथ सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक अंकित सिंह, ग्राम विकास आधिकारी ईश्वर देव, मनोज कुमार, मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दृगनारायण सिंह, मूसे सिंह, अजय सिंह व भारतीय जनता पार्टी नेता गादर उपस्थित रहे। कल्पनाथ सिंह कन्या महाविद्यालय लोटन बाज़ार सिद्धार्थनगर में छात्रा दिव्या, प्रीति, लक्ष्मी आदि छात्रों ने स्मार्ट फ़ोन प्राप्त किया। स्मार्ट फ़ोन पाकर छात्रा बहुत ही उत्साहित हुए।

Related Articles

Back to top button