आशाओं के कार्यों का हुआ भौतिक सत्यापन, दिया गया निर्देश

भनवापुर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र डिवलीडीहा मिश्र में सोमवार को आशाओं का समीक्षा बैठक किया गया।बैठक में पिछले कार्यों का सत्यापन किया गया तथा जरूरी निर्देश दिया गया। बैठक में प्रवेक्षक ध्रुव ने गांव में भ्रमण कर आशाओं के द्वारा किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि एएनएम आशाओं के द्वारा किए गए कार्यों का लगातार सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करते रहे। टीकाकरण के एक दिन पहले बुलाया पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें साथ ही आभा आईडी कार्ड शत् प्रतिशत बनाएं, जिससे लोगों को समय से जरूरी इलाज किया जा सके। एएनएम गुंजन मिश्रा ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम के तहत जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य की निगरानी करते रहे,किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पीएचसी या फिर सीएचसी पर लाकर इलाज सुनिश्चित कराएं।इस दौरान सबिता शुक्ला,अंजली पाण्डेय,माया गुप्ता,मंजू, संगीता,जोखना, विंदू आदि लोग मौजूद रहे।




