सीएचसी सिरसिया में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

भनवापुर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को अधीक्षक शैलेंद्र मणि ओझा की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके चलते दस महिलाओं सहित कुल 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 9 बजे सीएचसी सिरसिया के परिसर में जिले से पहुंची रक्त कलेक्शन टीम के लोगों ने रक्त दाताओं का परीक्षण कर पंजीकरण करना शुरू किया।रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के के ब्लाक अध्यक्ष अरूण कुमार चतुर्वेदी व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्र, के साथ ही बीईओ भनवापुर राजेश कुमार के प्रयास से शिक्षकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया। रक्तदान करने में सोनिया वर्मा,मालती,तारामती,संध्या श्रीवास्तव, उर्मिला,आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई।इस मौके पर अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि रक्तदान महादान है,यह रक्त आपका किसी की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान 18 से 60 साल उम्र,50 किग्रा.वजन,11 प्रतिशत हिमोग्लोबिन हो तो वह व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने के बाद 24 घंटे से एक सप्ताह में पूरा हो जाता है।इस दौरान डॉ.एलबी यादव, डॉ.अनवरुद्दीन,डॉ.श्रीया चौधरी,पूनम, हिमांशु द्विवेदी,शिवाजी, विपुल पाण्डेय,आरिफ खान,सूर्यदेव सिंह,विनय कुमार, मैराज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।



