गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ससुराल में चल रही तनातनी से परेशान होकर विवाहिता ने लगाई सरयू नदी में छलांग

बहराइच। आपसी घरेलू कलह से तंग आकर परेशान विवाहिता ने देर शाम मायके जाते वक्त चहलारीघाट पुल पर बाइक रोकवाकर सरयू नदी में छलांग लगा दिया और तेज बहाव में बह गई एवं दूसरे दिन भी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने महिला की तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। मिली जानकारी अनुसार मिठौरा निवासी फौजदार की बेटी शालू (20) की शादी चार महीने पहले सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के कोडर में हुई थी.शुरुआत में सब ठीक ठाक था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल में बात-बात पर शालू की कहासुनी होने लगी। परेशान शालू ने अपने घरवालों से संपर्क कर मायके आने की बात कही। शालू को लेने उसके फुफेरे भाई ससुराल पहुंचे। देर शाम घर लौटते समय जब सभी चहलारीघाट पुल पर पहुंचे, तो शालू ने मोबाइल गिरने का बहाना बनाकर बाइक रोकने के लिए कहा और बाइक से उतरकर पुल से नदी में कूद गई,परिजन और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन वह तेज धारा में बह गई। दूसरे दिन भी पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने पूरे दिन नदी को खंगाला लेकिन पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी हरदी आलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी फिर से खोजबीन की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!