स्कूल बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के देवभरिया गांव के पश्चिम शुक्रवार की सायं लगभग तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें स्कूल बस की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राम अधारे (65) पुत्र छोटकऊ कनौजिया निवासी नउवा गांव, थाना सोनहा, जनपद बस्ती का रहने वाला था। वह पिछले एक माह से अपनी बेटी सुभावती पत्नी सुखदेव के घर ग्राम गोपीजोत उर्फ शंकरजोत, थाना गोल्हौरा में रह रहा था। शुक्रवार को वह दवा लेने के लिए देवभरिया चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान पचमोहिनी की तरफ से आ रही एक अज्ञात स्कूल बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की बेटी सुभावती और नाती सूरज मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। नाती सूरज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा अज्ञात चालक की तलाश की जा रही




