गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लुचुइया में चौपाल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुचुइया में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी रामस्वरूप गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में एसबीआई से संतोष शुक्ला ने राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए राम स्वरूप गुप्ता ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चौपाल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, रोजगार सेवक राजू प्रसाद, पंचायत सहायक सफाई कर्मचारी विंद्रवती, राधा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!