न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में विवेचना अधिकारी बदलने की पीड़ित ने लगाई गुहार

कैसरगंज/बहराइच। कार्यवाही से असन्तुष्ट व्यक्ति ने विवेचना अधिकारी बदलने की गुहार लगाते हुए मामले के संबंध में एसपी बहराइच सहित डीआईजी गोण्डा को प्रार्थनापत्र के साथ मिलकर अपने बात बताने के बावजूद कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई। गंभीर आरोपों के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करते, पीड़ित के साथ पुलिस न्यायालय के आदेशों की अनदेखी कर रही है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में विवेचना में धाराएं घटाने की आशंका पीड़ित तेज बहादुर को है। इसी कारण पीड़ित ने जिला पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि स्थानीय थाने के विवेचना अधिकारी को बदल कर किसी अन्य विभागीय अधिकारी से विवेचना कराएं क्योंकि वर्तमान विवेचक से पीड़ित को निष्पक्ष न्याय की उम्मीद नहीं है। मनबढ़ विपक्षी लगातार पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहें हैं। मिली जानकारी अनुसार विवेचना अधिकारी ने नहीं दर्ज की थी एफ आई आर फिर कोर्ट के जरिए एफ आई आर दर्ज कराई गई। उपरोक्त के संबंध में बहराइच पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जा चुका है।




