मनाया गया हजरत मलंग शाह रहमतुल्लाह आले का 59 वाँ सालाना उर्स, देखने को मिला हिंदू-मुस्लिम एकता का अद्भुत नजारा

बहराइच। बहराइच बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर में हजरत मलंग शाह रहमतुल्लाह अलेह का 59वें सालाना उर्स बड़ी ही धूम धाम व अकीदत के साथ मनाया गया। हर साल के तरह इस बार भी दो दिवसीय उर्स मुबारक का आगाज हुआ उर्स की शुरुआत शुक्रवार को कुरान की तिलावत व ओलमा के बयानात से शुरू हुआ उर्स के दूसरे दिन शनिवार को महफिले समा कव्वाली का प्रोग्राम हुआ जिसमें नामी-गिरामी कव्वाल तशरीफ लाए जहां हिंदू-मुस्लिम एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस दौरान दूरदराज से आए हुए जायरीनो के लिए कमेटी द्वारा लंगर का भी इंतजाम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए महसी के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा साथ ही समाजसेवी मेराज अहमद ,प्रधान पद प्रत्याशी जमील अहमद,प्रधान प्रतिनिधि धनीराम कुमार गुप्ता पूर्व प्रतिनिधि हिमांशु शुक्ला, पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार शुक्ला और गरीब नवाज फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष ,हलीम ,उप सचिव मोहम्मद आरिफ ,कोषाध्यक्ष सद्दाम अहमद, उपाध्यक्ष अतीक अहमद ,महामंत्री चांद अली शाह प्रबंधक निजाम मंसूरी पुलिस के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




