गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ब्लाक डुमरियागंज में जिम्मेदारों की खाऊ कमाऊ नीति से भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा मनरेगा योजना

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड डुमरियागंज में जिम्मेदारों की खाऊ कमाऊ नीति से भ्रष्टाचार के दलदल में मनरेगा योजना फंसा है। डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम परसा जमाल में 3 साइडों पर 16 मास्टर रोल पर 146 श्रमिकों का फर्जी हाजिरी लग रहा है। खास बात यह है कि ऑनलाइन हाजिरी लगाये गये फोटो के अनुसार फोटो में वहीं मजदूर सभी साइड पर दिखाई दे रहा है। सूत्रों का माने तो ये साइड पर पहले से काम कराया जा चुका है। अब कार्य स्थल पर मजदूरों को खड़ाकर ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है। इन दिनों चर्चा है कि मनरेगा योजना में फर्जी मस्टररोल के खेल में ब्लॉक में बैठे जिम्मेदारों का मौन संरक्षण से जारी है। जिससे ग्राम पंचायत के जिम्मेदार इस योजना में फर्जी मस्टररोल का खेल करने से नहीं चूक रहे। ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, खण्ड विकास अधिकारी व रोजगार सेवक के मिलीभगत से फर्जी मस्टररोल का खेल जारी है। मामला विकास डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसा जमाल का है। जहां पर मस्टररोल में कार्य कर रहे मजदूरों की संख्या के सापेक्ष से साइड पर कम से कम मजदूरों को खड़ा कर आनलाइन मोबाइल फोटो अपलोड कर एनएमएमएस जिम्मेदारों द्वारा किया जा रहा है और मजे की बात यह है डिमाण्ड मास्टर रोल 146 श्रमिकों हाजिरी लग रहा है। वहीं आनलाइन मॉनिटरिंग 10 से 20 श्रमिको को खड़ा कर फोटो अपलोड किया जा रहा है। कमीशन के चक्कर मे सरकारी धनों को लूटने में लगे सचिव व खण्ड विकास अधिकारी डुमरियागंज कागजों में कराये जा रहे मनरेगा कार्यों के आनलाइन फर्जी हाजिरी का खेल कभी भी देखा जा सकता है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत परसा जमाल में मनरेगा श्रमिकों का फर्जी हाजिरी लग रहा है। वहीं ब्लाक के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हैं और 146 श्रमिकों का फर्जी हाजिरी लग रहा है। खास बात तो यह है काम करने वाले मजदूर की संख्या लगभग 10 से 20 साइड पर वहीं मजदूर काम कैसे कर सकते है? सूत्रों के माने तो ब्लाक डुमरियागंज के ग्राम पंचायत परसा जमाल में (1). कार्य कोडरू 3151010104/स्क्/ 9584862558248812 34 डेत छव.रू 5833, श्रमिकों की संख्या-146 व कार्य का नामरू महबूब के घर के पश्चिम से पथर पुरवा सरहद तक कृषि बंधी मिट्टी कार्य। ब्लाक डुमरियागंज के ग्राम पंचायत परसा जमाल में (2). कार्य कोडरू 3151010104/स्क्/958486255824931856 डेत छव.रू 5825, श्रमिकों की संख्या-146 व कार्य का नामरू अलीरजा के घर से चिम्मू मौर्या के खेत तक कृषि बंधी मिट्टी कार्य। फर्जी लगे हाजिरी के मुताबिक ग्राम पंचायत मे नियुक्त तकनीकी सहायक बिना साइड पर गये ही आफिस मे बैठकर एमबी कर भुगतान के लिए पंचायत सचिव के टेबल होते हुए वीडिओ आफिस तक पहुंचती है और उस फाइल का भुगतान हो जाता है। अब देखना है कि इस तरह के भ्रष्टाचार डुमरियागंज ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा रुक पायेगा कि नहीं?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!