गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षियों की सुरक्षा को लेकर हुआ गोष्ठी का आयोजन

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। इकोसिस्टम में पक्षियों की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर वर्ष हजारों पक्षी प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं, जो हमारे पारिस्थितिकी तन्त्र के लिए खतरनाक है। हमें उनके आवासों की रक्षा करनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए। पक्षियों के लिए अपने घर की छतों पर पानी और दाना रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक पेड़ लगायें तथा कीटनाशक का उपयोग कम करें। जिससे पक्षियों को नुकसान न हो। उक्त सन्देश राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर श्रीमती नीला एम0 ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलजुल कर पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लें और धरती को पक्षियों के कलरव से गुलजार रखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!