उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी एक अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन के आदेश के क्रम मे “अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरेकृष्ण उपाध्याय के निर्देशन में सोमवार को थाना उसका बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2025 धारा 69 ठछै से सम्बन्धित अभियुक्त सुजीत को तेतरी तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त सुजीत पुत्र झकरी साकिन गौरा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक रुदल प्रसाद चौरसिया, कांस्टेबल शेषनाथ यादव मौजूद रहें।




