नारी सुरक्षा व बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन

डुमरियागंज। महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम बगडीहवा में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश वर्मा, आशा बहु , सुशील वर्मा, आंगनबाड़ी शकुंतला देवी व महिलाओं(बहुओं) को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया। जागरूक अभियान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल,निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओ से संबंधी जानकारी दी गई। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत बहु सम्मेलन भी आयोजित किया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा , 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108, एंबुलेंस सेवा ,1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098, चाइल्ड हेल्पलाइन,102, स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा, के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया । मिशन शक्ति टीम में मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप नि मीरा वर्मा,उ नि अकरम खाँ,उ नि रामनिरंजन, नि वीरेंद्र कुमार ,का इंद्रदीप शर्मा म का. रेनू आदि मौजूद रही।




