गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गौतमबुद्धनगर : 50वीं राज्यस्तरीय प्रदर्शनी-2022 में आदित्य परिहार ने जिले का नाम किया रोशन

कर्सर...........घोड़ी बछेडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरी के छात्र का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गौतमबुद्धनगर। लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 50वीं राज्यस्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी-2022 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 18 मंडल के लगभग 540 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता सात कैटेगरी में आयोजित की गई। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अर्चना शिरोमणि ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर से उच्च प्राथमिक विद्यालय ततारपुर दादरी, कक्षा-8 से कशिश एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय घोड़ी बछेड़ा दादरी, कक्षा-7 से आदित्य परिहार द्वारा 50वीं राज्यस्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी-2022 (12 से 15 दिसम्बर) में विद्यालय जनपद एवं मेरठ मंडल पर चयनित होने के उपरान्त राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया, जिसमें जनपद के परिषदीय स्कूल घोड़ी बछेड़ा के छात्र आदित्य परिहार का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।

आदित्य परिहार ने पर्यावरण सम्बन्धी चिंताओं पर आधारित प्रोजेक्ट जीरो वेस्ट सोसायटी तैयार किया था। आयोजित कार्याक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा स्टाल पर जाकर आदित्य परिहार के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली और उसके कार्य की प्रशंसा की एवं आदित्य के द्वारा सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षिका समीक्षा सिंह को दिया गया। 50वीं राज्यस्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी-2022 प्रतियोगिता में आदित्य परिहार का चयन होने पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी) अर्चना शिरोमणि उच्च प्राथमिक विद्यालय घोड़ी बछेड़ा दादरी में पहुंचकर आदित्य परिहार को सम्मानित किया। उन्होंनें बताया कि आदित्य बहुत महाविचारक है एवं उसका प्रस्तुतीकरण बहुत ही प्रेरक है। आदित्य को प्रोजेक्ट की बारिकी से जानकारी है साथ ही आदित्य की शिक्षका कनिका भी बधाई की पात्र है। उन्होंनें कहा कि एक छात्र के शिक्षक का मार्ग दर्शन उसके लिए प्रेरणादायक होता है। इस अवसर पर डाइट से भूपेन्द्र सिंह एवं धनराज सिंह के द्वारा भी आदित्य परिहार को सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button