उत्तर प्रदेशबस्ती
रूधौली पुलिस टीम द्वारा 04अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रुधौली। बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त का विवरण राजपाल पुत्र करमचंद उम्र 20 वर्ष ग्राम परसा तिवारी बुद्धिमान पुत्र हरिलाल उम्र 25वर्ष ग्राम परसा तिवारी दिलीप पुत्र हरिलाल उम्र 35 वर्ष ग्राम परसा तिवारी श्रवण कुमार पुत्र श्री राम उम्र 31 वर्ष ग्राम परसा तिवारी थाना रूधौली जनपद बस्ती।




