उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कम्पोजिट सिलेण्डर का किया प्रोमोशन, आकर्षक खुबियों की दी जानकारी

सिद्वार्थनगर।जनपद सिद्वार्थनगर के विकास खण्ड बांसी अन्तर्गत रविवार को ग्राम मुड़िला में कम्पोजिट सिलेण्डर का प्रोमोशन किया गया। जिसमें इण्डेन गैस एजेन्सियों द्वारा कम्पोजिट सिलेण्डर की आकर्षक खुबियों के बारें में बताया गया। इस दौरान उपलब्ध सभी लोगों को कम्पोजिट सिलेण्डर का पम्पलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान इण्डेन गैस एजेन्सी के मां जगदम्बा, सूपा इण्डेन, सत्यपाल इण्डेन सूपा राजा मौजूद रहें।




