गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर : कथा में राम जन्म से लेकर राम विवाह तक का किया वर्णन सर्वेश जी महाराज

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर उतरौला नगर मे मानस परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में दुखःहरण नाथ मंदिर के परिसर में 386 वीं नव दिवसीय संगीतमयी श्री राम चरित्र मानस कथा के आठवें दिन का आयोजन उतरौला में प्रेममूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है जिसमें आठवें दिन के मुख्य यजमान आनंद गुप्ता रहे जिसमें पूज्य युवा संत सर्वेश जी महाराज को रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय मानव कल्याण उत्तर प्रदेश बलरामपुर ने भगवान श्री राम जी का स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया प्रवचन के दौरान सर्वेश जी महाराज ने राम कथा का वर्णन राम जन्म से लेकर राम विवाह तक वर्णन किया जिसमें सर्वेश जी महाराज ने कहा कि राजा जनक गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण को धनुष यज्ञ शाला ले गए यहां पर देश-विदेश के राजा सुंदर सिंहासन पर विराजमान थे राजाओं के धनुष न तोड़ पाने के कारण निराश राजाजनक को देखकर गुरु विश्वामित्र का इशारा पाकर श्रीराम धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते हैं तो अन्य राजा आश्चर्यचकित हो जाते हैं धनुष टूटने के बाद श्रीराम और सीता एक-दूसरे के गले में जयमाल डाल देते हैं

इस बीच राम विवाह के कई मधुर भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई जिसे सुन दर्शक और माहौल राममय हो गया जिसमें राम कथा में दुखःनाथ मंदिर के पुजारी त्रिपुरारी गिरि शानू जी,अनूप चंन्द्र गुप्त प्रतिनिधि आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय मानव कल्याण उत्तर प्रदेश,मनोज सिह कसेरा, दीपक चौधरी,सजय गुप्ता ज्वेलर्स,अमित गुप्ता,आलोक गुप्ता एडवोकेट,डॉ रविंद्र पाल गुप्ता,श्रवण सोनी संतोष सोनी कमल किशोर,ओम प्रकाश,दद्दू गुप्ता,अभिषेक गुप्ता डॉक्टर आकाश गुप्ता,अमरचंद गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता,दीपक गुप्ता महेश गुप्ता,प्रखर गुप्ता शनि गुप्ता,सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि कई हजारों की संख्या में श्री राम कथा में रही भीड़

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!